Free shipping on orders over $300 radhakrishnahaat@gmail.com

कान्हा खो गया दिल मेरा तेरे वृंदावन मे – कृष्ण भजन लिरिक्स

कान्हा खो गया दिल मेरा तेरे वृंदावन मे

तेरी मुरली की धुन जो बजती है,

सारी गोपियों को प्यारी लगती है ।

कैसा जादू भरा इन तानों मे,

कान्हा खो गया दिल मेरा तेरे वृंदावन मे ॥

तेरी जमुना की निर्मल धारा है,

सभी पापियों को इस ने तारा है ।

कैसा जादू भरा इन लेहरो मे,

कान्हा खो गया दिल मेरा तेरे वृंदावन मे ॥

तेरे मंदिरों मे चेन मिलता है,

फूल मुरझाया फ़िर से खिलता है ।

कैसा जादू भरा इन नेनो मे,

कान्हा खो गया दिल मेरा तेरे वृंदावन मे ॥

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select your currency
USD United States (US) dollar