Free shipping on orders over $300 radhakrishnahaat@gmail.com

श्याम के नैना कजरारे सखी री मोपे जादू सो डारे – कृष्ण भजन लिरिक्स

श्याम के नैना कजरारे सखी री मोपे जादू सो डारे,

श्याम के नैना कजरारे सखी री मोपे जादू सो डारे,

जादू सो डारे सखी री मोपे टौना सो डारे-2,

श्याम के नैना कजरारे सखी री मोपे जादू सो डारे ।।

बलिहारी जाऊं मैं तेरी अदा पे, मोर मुकुट की बांकी छटा पे,

बलिहारी जाऊं मैं तेरी अदा पे, मोर मुकुट की बांकी छटा पे,

श्याम के-3, नैना मतवारे, सखी री मोपे जादू सो डारे।।

मै उनकी वो प्रियतम मेरे, श्याम बसो नैनन मे मेरे,

मै उनकी वो प्रियतम मेरे, श्याम बसो नैनन मे मेरे,

श्याम के-3, नैना रतनारे, सखी री मोपे जादू सो डारे ।।

नैनन चोट लगी है नैनन की, सुध बुध भूल गई तन मन की,

नैनन चोट लगी है नैनन की, सुध बुध भूल गई तन मन की,

श्याम मेरे-3, नैनन के तारे, सखी री मोपे जादू सो डारे ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select your currency
USD United States (US) dollar