Free shipping on orders over $300 radhakrishnahaat@gmail.com

सांवली सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया – कृष्ण भजन लिरिक्स

सांवली सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया
दिल दीवाना हो गया मेरा दिल दीवाना हो गया

सांवली सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया
एकतो तेरे नैन तिरछे, दूसरा काजल लगा
तीसरा नजरे मिलाना दिल दीवाना हो गया
सांवली सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया

एक तो तेरे होंठ पतले, दूसरा लाली लगी
तीसरा तेरा मुस्कुराना, दिल दीवाना हो गया
सांवली सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया

एक तो तेरे हाथ कोमल दूसरा मेहंदी लगी
तीसरा मुरली बजाना दिल दीवाना हो गया
सांवली सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया

एक तो तेरे पांव नाजुक दूसरा पायल बंधी थी
तीसरा घुंघरू बजाना दिल दीवाना हो गया
सांवली सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया

एक तो तेरी भोग छप्पन दूसरा माखन धरा
तीसरा खिचड़ी का खाना दिल दीवाना हो गया
सांवली सूरत पर मोहन दिल दीवाना हो गया

एक तो तेरे साथ राधा दूसरा रुक्मणी खड़ी
तीसरा मीरा का आना दिल दीवाना हो गया
सांवली सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया

एक तो तुम देवता हो दूसरा प्रियतम मेरे
तीसरा सपनों में आना दिल दीवाना हो गया
सांवली सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया

Visit Our Other Categories: Radha Krishna Murti, Laddu Gopal Murti, Gaura Nitai Murti, Cow Murti, Srila Prabhupad, Deity Cloths, Bhagavat Gita, Srila Prabhupad Book,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select your currency
INR Indian rupee