Free shipping on orders over $700 radhakrishnahaat@gmail.com

राधे राधे बोल श्याम आएंगे आएंगे श्याम आएंगे – कृष्ण भजन लिरिक्स

राधे राधे बोल श्याम आएंगे

आएंगे शाम आएंगे

वृंदावन कहां दूर है

बरसाना का दूर है

सब तेरी नजर का कसूर है

राधे राधे बोल श्याम आएंगे

आएंगे श्याम आएंगे

निकलेगा तेरी भक्ति का परिणाम

तेरे घर भी आएंगे घनश्याम

बस याद कर फरियाद कर

नायु जीवन बर्बाद कर

बीते दिन लौट ना आएंगे

राधे राधे बोल श्याम आएंगे

ना देखे कोई धर्म कर्म ना जात

जाने बस भक्तों के दिल की बात

वह बस जान ले पहचान ले

एक बार वह अपना मान ले

फिर आकर गले लगाएंगे

राधे राधे बोल श्याम आएंगे

लाखों में किसी एक को चुनते हैं

अंदर की आवाज को सुनते हैं

बस जान ले पहचान ले

एक बार वह अपना मान ले

फिर आकर गले लगाएंगे

राधे राधे बोल श्याम आएंगे श्याम आएंगे

प्रेम के आंसू जिनके बहते हैं

उनके तो हरी अंग संग रहते हैं

मैं भी प्यासी हूं हरिदासी हूं

राधा जू की खासम खास हु

सुनकर प्रभु देर ना लगाएंगे

राधे राधे बोल श्याम आएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select your currency
INR Indian rupee
X