मेरे बांके बिहारी लाल, तू इतना ना करियो श्रृंगार, नजर तोहे लग जाएगी – कृष्ण भजन लिरिक्स
मेरे बांके बिहारी लाल,
तू इतना ना करियो श्रृंगार,
नजर तोहे लग जाएगी।
तेरी सुरतिया पे मन मोरा अटका।
प्यारा लागे तेरा पीला पटका।
तेरी टेढ़ी मेढ़ी चाल,
तू इतना ना करियो श्रृंगार,
नजर तोहे लग जाएगी॥
तेरी मुरलिया पे मन मेरा अटका।
प्यारा लागे तेरा नीला पटका।
तेरे घुंघर वाले बाल,
तू इतना ना करियो श्रृंगार,
नजर तोहे लग जाएगी॥
तेरी कमरिया पे मन मोरा अटका।
प्यारा लागे तेरा काला पटका।
तेरे गले वैजयंती माल,
तू इतना ना करियो श्रृंगार,
नजर तोहे लग जाएगी॥
मेरे बांके बिहारी लाल,
तू इतना ना करियो श्रृंगार,
नजर तोहे लग जाएगी।

Previous Post
Next Post