मैं दासी बन जाऊं मनमोहन मुरली वाले की – कृष्ण भजन लिरिक्स
मैं दासी बन जाऊं मनमोहन मुरली वाले की
मनमोहन मुरली वाले की मनमोहन कमली वाले की
मैं दासी बन जाऊं मनमोहन मुरली वाले की
मेरे मन में ऐसी आए मोर पंख बन जाऊं
मस्तक पर लग जाऊं मोहन मुरली वाले के
मेरे मन में ऐसी आए मैं कजरा बन जाऊं
आंखों में रम जाऊं मनमोहन मुरली वाले की
मेरे मन में ऐसी आए मैं बंसी बन जाऊं
अधरों से लग जाऊं मनमोहन मुरली वाले की
मेरे मन में ऐसी आए मैं पायल बन जाऊं
चरणों से लिपट जाऊं मनमोहन मुरली वाले की

Previous Post
Next Post