Free shipping on orders over $300 radhakrishnahaat@gmail.com

प्रेम नगर की प्रेम गली में राधा बोली श्याम से – कृष्ण भजन लिरिक्स

प्रेम नगर की प्रेम गली में राधा बोली श्याम से….

क्या बोली वह क्या बोली क्या बोली वह क्या बोली

क्या बोली नंदलाल से वो, क्या बोली घनश्याम से

प्रेम नगर की प्रेम गली में राधा बोली श्याम से

1) वृंदावन में आओ श्याम, वृंदावन में आओ श्याम

वृंदावन में आओ श्याम, रास रचायें साथ में

प्रेम नगर की प्रेम गली में राधा बोली श्याम से

2) पनघट पर आ जाओ श्याम, पनघट पर आ जाओ श्याम

पनघट पर आ जाओ श्याम, चरण धुलाएं साथ में

प्रेम नगर की प्रेम गली में राधा बोली श्याम से

3) यमुना तट पर आओ श्याम, यमुना तट पर आओ श्याम

यमुना तट पर आओ श्याम, बंसी बजाएँ साथ में

प्रेम नगर की प्रेम गली में राधा बोली श्याम से

4) गोकुल में आ जाओ श्याम, गोकुल में आ जाओ श्याम

गोकुल में आ जाओ श्याम, माखन चुराए साथ में

प्रेम नगर की प्रेम गली में राधा बोली श्याम से

5) बरसाने में आओ श्याम, बरसाने में आओ श्याम

बरसाने में आओ श्याम, झूला झूले साथ में

प्रेम नगर की प्रेम गली में राधा बोली श्याम से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select your currency
USD United States (US) dollar