मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है। – कृष्ण भजन लिरिक्स
अमीरी की तो ऐसी की, की सारा घर लूटा बेठे, फकीरी की तो ऐसी की, की तेरे दर पे आ बेठे।
मेरा आपकी कृपा से, सब काम हो रहा है, करता है मेरा बाबा, मेरा नाम हो रहा है।।
करता नही मै फ़िर भी, सब काम हो रहा है, तेरी दया से बाबा, आराम हो रहा है, तेरी दया से बाबा, संसार चल रहा है, करता है मेरा बाबा, मेरा नाम हो रहा है।।
पतवार के बिना ही, मेरी नाव चल रही है, बाबा बिना ही माँगे, सब चीज़ मिल रही है, होता रहे हमेशा, जो कुछ भी हो रहा है, करता है मेरा बाबा, मेरा नाम हो रहा है।।
जिसने जगाया जग को, उसको जगा रहा हूँ, बाबा तेरी बदौलत, मै भजन सुना रहा हूँ, गाता रहूँ हमेशा, जो कुछ भी गा रहा हूँ, करता है मेरा बाबा, मेरा नाम हो रहा है।।
मैं तो नहीं हूँ काबिल, तेरा पार कैसे पाऊं। टूटी हुयी वाणी से, गुणगान कैसे गाऊं। तेरी ही प्रेरणा से, ये कमाल हो रहा हैं, करता है मेरा बाबा, मेरा नाम हो रहा है।।
मेरा आपकी कृपा से, सब काम हो रहा है, करता है मेरा बाबा, मेरा नाम हो रहा है।

Previous Post
Next Post