Free shipping on orders over $700 radhakrishnahaat@gmail.com

सांवरे को दिल में बसा कर तो देखो – कृष्ण भजन लिरिक्स

सांवरे को दिल में बसा कर तो देखो

सांवरे को दिल में बसा कर तो देखो

दुनिया से मन को हटा कर के देखो

बड़ा ही दयालु है बांके बिहारी

एक बार वृंदावन आकर तो देखो

बांके बिहारी भक्तों के दिलदार

सदा लूटावे है कृपा के भंडार।

मीरा ने जैसे गिरधर को पाया

प्याला जहर का अमृत बनाया

तुम अपनी हस्ती मिटा कर तो देखो। एक बार वृंदावन आकर तो देखो

तेरी पल में झोली वो भर देगा ।

दुख दर्द जिंदगी के वो हर लेगा

चौखट पर दामन फैला कर तो देखो। एक बार वृंदावन आकर तो देखो

श्याम बिना तेरा कोई ना अपना

यह दुनिया है सब झूठा सपना

नजरों से पर्दा हटा कर तो देखो।

एक बार वृंदावन आकर तो देखो।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select your currency
USD United States (US) dollar
X