मुझे चरणों से लगा ले ओ श्याम मुरली वाले – कृष्ण भजन लिरिक्स
मुझे चरणों से लगा ले मेरे श्याम मुरली वाले।
मेरी सांस सांस में तेरा, है नाम मुरली वाले।
भक्तों की तुमने कान्हा विपदा है टारी।
मेरी भी बाहें थामो आ के बिहारी
बिगड़े बनाए तुमने हर काम मुरली वाले।
मुझे चरणों से लगा ले मेरे श्याम मुरली वाले।
पतझड़ है मेरा जीवन बन के बहार आजा।
सुन ले पुकार कान्हा बस एक बार आजा।
बेचैन मन के तुम ही करार मुरली वाले।
मुझे चरणों से लगा ले मेरे श्याम मुरली वाले।
मेरी सांस सांस में तेरा, है नाम मुरली वाले।

Previous Post
Next Post